फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   library will remain open from 6am to 10pm

सुबह छह से रात दस बजे तक खुला रहेगा पुस्तकालय

Mon, 17 Aug 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 17 Aug 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
library will remain open from 6am to 10pm

आधुनिक सुविधाओं से लैस जिला पुस्तकालय का सेल्फ स्टडी सेक्शन अब वर्ष भर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इस लाइब्रेरी की ओर बच्चों तथा युवाओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए जिला और कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, यह व्यवस्था केवल सेल्फ स्टडी सेक्शन के लिए लागू रहेगी।

विज्ञापन


जबकि, सामान्य लाइब्रेरी के खुलने का समय सुबह दस से रात आठ बजे तक ही रहेगा। पिछले वर्ष जिला पुस्तकालय का आधुनिकीकरण किया गया था। इसमें पाठकों को आम सुविधाओं के साथ-साथ इंटरनेट, वाई-फाई, बुक कैफे, चाय-पान तथा इंडोर गेम्स जैसी विशेष सुविधाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन


इस तरह की विशेष सुविधाएं मुहैया करवाने वाली यह प्रदेश की पहली लाइब्रेरी बन गई है। यही नहीं, यहां बैठने की व्यवस्था में आधुनिक और पारंपरिक व्यवस्थाओं का भी बेहतरीन समावेश किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि युवाओं की सुविधा के लिए अब पुस्तकालय के सेल्फ स्टडी सेक्शन को सुबह 6 से रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए यह समय एक वरदान साबित हो सकता है। इन परीक्षाओं से संबंधित अधिक से अधिक पाठ्य सामग्री लाइब्रेरी में उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बच्चों और युवाओं से सेल्फ  स्टडी सेक्शन की नई टाइमिंग का लाभ उठाने की अपील की है। साहित्यकारों के लिए भी जिला पुस्तकालय में खास व्यवस्था की गई है। सम्मेलन कक्ष में साहित्यिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें विशेषकर युवाओं से सीधा संवाद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed