{"_id":"6921f04e03c07854f50fd319","slug":"library-opened-in-kalwari-banjar-kullu-news-c-89-1-klu1002-162349-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के कलवारी में खुला पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के कलवारी में खुला पुस्तकालय
Sat, 22 Nov 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
विधायक शौरी ने किया उद्घाटन, बोले- विकास कार्यों में नहीं आने देंगे धन की कमी
कहा- ग्रामीण युवाओं को घर में ही मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की कलवारी पंचायत में शनिवार को विधायक सुरेंद्र शौरी ने अटल ज्ञान केंद्र के रूप में पुस्तकालय जनता को समर्पित किया। इससे ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की सुविधा मिलेगी।
पंचायत प्रधान लाल सिंह चौहान ने कहा कि विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से पंचायत के कार्यों के लिए समय-समय पर वित्तपोषण किया जाता है। उनकी देन से पुस्तकालय की भी शुरुआत की गई है। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि यह देखकर गर्व हो रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। विश्वास है कि यह पुस्तकालय ग्रामीणों के लिए उपयोगी संसाधन साबित होगा। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में भी पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए वित्तपोषण करते रहेंगे। पंचायत के सभी महिला और युवक मंडलों को छोटी रोजमर्रा की जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए विधायक ने वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में पूर्व एपीएमसी के अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला महामंत्री भाजपा अमर ठाकुर, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी भीमसेन शर्मा, प्रेमलता, मंगलौर मंडल अध्यक्ष डाबे राम, घनश्याम ठाकुर, प्रधान लाल सिंह चौहान, हीरा सिंह दीपक सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--