{"_id":"611d34c88ebc3e7a004ec266","slug":"libraries-will-open-in-25-panchayats-of-the-district-ashutosh-kullu-news-sml3807634187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 25 पंचायतों में खुलेंगे पुस्तकालय : आशुतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 25 पंचायतों में खुलेंगे पुस्तकालय : आशुतोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू की 25 पंचायतों में पुस्तकालय खोले जाएंगे। जिले के सभी पांच खंडों की पांच-पांच पंचायतों में पुस्तकालय खुलेंगे। इससे पंचायत वासियों तथा विद्यार्थियों को ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ देश-विदेश से संबंधित विभिन्न घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी। यह बात बुधवार को उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने ग्रामीण विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।
कहा कि जिला कुल्लू के सभी पांचों विकास खंडों में पांच-पांच पंचायतों का चयन किया गया है। इन पुस्तकालयों से विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियां घर-द्वार पर मिलेगी। कहा कि अगले चरण में जिले की अन्य पंचायतों में भी पुस्तकालय खोले जाएंगे। इसके लिए पंचायतों को पंचायत घर या पंचायत के भीतर पुस्तकालय के लिए स्थान की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है। पंचायत घर में पर्याप्त स्थान न होने पर पंचायत के किसी अन्य स्थान पर भूमि का चयन कर पुस्तकालय भवन के निर्माण के लिए 14वें वित्तायोग के पैसे से निर्माण कार्य कर सकते हैं। पंचायत प्रतिनिधि सहयोग कर इस कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम देने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन तथा मनरेगा के अंतर्गत चल रहे विकासात्मक कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों को इसमें तेजी लाकर तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिले में पंचवटी योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर पार्कों के निर्माण कार्य किए जो रहे हैं। विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए सुरजीत सिंह ठाकुर, समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक अभियंता तथा विभिन्न पंचायतों के प्रधान भी उपस्थित रहे।