फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Leave the pen for the second day, the strike continues

कलम छोड़ों हड़ताल का असर, कामकाज हो रहा प्रभावित

Tue, 28 Jun 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Leave the pen for the second day, the strike continues
कुल्लू में मागों को लेकर कलम छोड़ो हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे जिला परिषद् कैडर अधिकारी-कर्मचार? - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/बंजार। जिला परिषद काडर कर्मचारी-अधिकारी महासंघ की दूसरे दिन भी कलम छोड़ों हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों के विकास कार्यों पर असर देखने को मिल रहा है।
पंचायतों में कामकाज ठप रहा। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत कार्यालय में कामकाज निपटाने आ रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। लोगों को परिवार की नकल, बीपीएल, विधवा, आयु, जन्म, मृत्यु, विवाह, चरित्र प्रमाणपत्र आदि नहीं मिल रहे हैं। सरकारी योजनाओं के तहत पंचायतों में हो रहे विकासात्मक कार्यों पर भी विराम लगना शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय कुल्लू में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के बाहर कुल्लू व भुंतर विकास खंड के काडर कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 10 जून को जिला परिषद काडर कर्मचार-अधिकारी महासंघ ने सरकार को अवगत करवाया था कि 25 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में उनकी मांग को पूरा किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो मजबूरन महासंघ अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बंजार उपमंडल प्रधान एसोसिएशन ने जिला परिषद काडर कर्मचारी-अधिकारी महासंघ का समर्थन किया है। एसोसिएशन के प्रधान विजय ठाकुर ने कहा कि यह कर्मचारी-अधिकारी कई वर्षों से विभिन्न पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पंचायत में सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचा रहे हैं।

सरकार की ओर से विभागीय कर्मियों को वित्तीय लाभ दिए जाते हैं, लेकिन ये कर्मचारी इससे वंचित रहते हैं। महासंघ की मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि कर्मियों को विभाग में विलय करने के साथ उनको सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed