{"_id":"6a64fe2ae26652dd4d0725f6","slug":"launching-of-new-bridge-over-jahalma-nallah-vehicles-to-ply-within-a-week-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182409-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाहलमा नाले पर नए पुल की लॉन्चिंग, एक सप्ताह में दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाहलमा नाले पर नए पुल की लॉन्चिंग, एक सप्ताह में दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन
लाहौल में उदयपुर पुल को लॉच करते बीआरओ के कर्मी।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने शनिवार को जाहलमा नाले पर नए पुल की लॉन्चिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बीआरओ ने दावा किया है कि एक सप्ताह के भीतर पुल तैयार कर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
पुल तैयार करने का कार्य एक-दो दिन में पूरा होगा। इसके बाद अन्य निर्माण कार्य को पूरा कर यातायात शुरू किया जाएगा। नया पुल 120 फीट लंबा और 30 टन भार क्षमता वाला होगा। पुल बनने से जाहलमा, जुंडा, नालडा, मूरिंग, थिरोट, किशोरी, त्रिलोकनाथ, शकोली, उदयपुर, मडग्रां, सलग्रां, तिंदी, तिंगरेट और चिमरेट पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पांगी घाटी के लोगों की आवाजाही भी पहले की तरह सुचारु हो सकेगी। 25 मई की रात जाहलमा नाले में पुल के पास मलबा और चट्टानें गिरने से पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद बीआरओ ने राहत के तौर पर नाले में अस्थायी सड़क बनाई है।
उदयपुर में तैनात बीआरओ 94 आरसी के ओसी मेजर पारस कोचर ने बताया कि शनिवार से पुल की लॉन्चिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह के भीतर पुल को छोटे और बड़े सभी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद