{"_id":"65c2721d749564cba003eba4","slug":"larikot-road-will-be-connected-to-naggar-bijli-mahadev-marg-kullu-news-c-89-1-klu1001-116319-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नग्गर-बिजली महादेव मार्ग से जुड़ेगी लारीकोट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नग्गर-बिजली महादेव मार्ग से जुड़ेगी लारीकोट सड़क
Tue, 06 Feb 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
कोट से घोड़ाथाच प्रस्तावित सड़क के सर्वे के साथ स्थानीय लोगों के साथ विभाग के अधिकारी।
कुल्लू। धार्मिक स्थल बिजली महादेव पहुंचना अब आसान हो जाएगा। नग्गर-बिजली महादेव मार्ग से खराहल घाटी की लारीकोट सड़क को जोड़ा जाएगा। खराहल घाटी के कोट गांव से लेकर घोड़ाथाच नामक जगह तक नई सड़क बनाई जाएगी। ऐसे में कुल्लू से बिजली महादेव तक जाने वाले श्रद्धालु लारीकोट होकर बिजली महादेव मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
प्रस्तावित सड़क को लेकर मंगलवार को सर्वे हुआ। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद अब सड़क को लेकर अन्य औपचारिकताएं लोक निर्माण विभाग की ओर से पूरी की जाएंगी। लारीकोट सड़क के नग्गर-बिजली महादेव मार्ग में जुड़ने से पर्यटन की दृष्टि से भी स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
यह बिजली महादेव तक पहुंचने का सबसे नजदीक और सुगम मार्ग होगा। स्थानीय लोग भी कोट गांव से लेकर घाेड़ाथाच तक सड़क बनने के इंतजार में हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विवेक गौतम ने कहा कि प्रस्तावित सड़क को लेकर सर्वे किया गया है। संवाद