फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lalchand elected president of Saraj Association

Kullu News: लालचंद चुने सराज एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 04 Jul 2024 03:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
Lalchand elected president of Saraj Association
एलू राम को चुना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुले राम बने महासचिव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सराज वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू की कार्यकारिणी के चुनाव जिला मुख्यालय ढालपुर में हुए। चुनाव अधिकारी रोशन लाल ठाकुर की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सराज वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हवलदार लालचंद राणा को अध्यक्ष चुना। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर एलू राम ठाकुर और उपाध्यक्ष के पद पर खेमराज को चुना गया है।
विज्ञापन

महासचिव की जिम्मेदारी दुले राम दुग्गल, हितेश्वर ठाकुर को सहसचिव, बृज लाल को कोषाध्यक्ष, खेम सिंह को सचिव और भवानी सिंह ठाकुर एवं विजय परमार को प्रेस सचिव का दायित्व दिया है। चीफ पैटर्न के लिए अधिवक्ता दिलीप सिंह ठाकुर, कानूनी सलाहकार के लिए अधिवक्ता तेजा सिंह ठाकुर को चुना गया। अध्यक्ष लालचंद राणा ने सराज वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू से जुड़े सभी सामान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed