{"_id":"68e69d577d343880c70b7a61","slug":"lahaul-spiti-police-evacuated-over-500-people-including-250-tourists-kullu-news-c-399-1-sml1003-373384-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: लाहौल स्पीति पुलिस ने 250 पर्यटकों समेत 500 से अधिक लोगों को निकाला; बर्फबारी में फंस गए थे 150 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: लाहौल स्पीति पुलिस ने 250 पर्यटकों समेत 500 से अधिक लोगों को निकाला; बर्फबारी में फंस गए थे 150 वाहन
Wed, 08 Oct 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
मनाली-लहि हाईवे पर बर्फबारी के बाद दारचा में फसे तेल के टैकर और मालवाहक वाहन।-पाठक
जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस ने बर्फबारी में फंसे 250 पर्यटकों समेत 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। बुधवार को दारचा से अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के बीच बर्फबारी और फिसलन के कारण जगह-जगह 150 वाहन फंस गए थे। पुलिस और बचाव दल ने बर्फ के बीच फंसे इन वाहनों को निकालकर मनाली की तरफ भेजा। पुलिस ने पर्यटकों को मौजूदा मौसम और सड़क की स्थिति के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
गौर रहे कि लाहौल में तीन दिनों से बर्फबारी का दौर जारी रहा। ऐसे में सड़क पर फिसलन के चलते यहां वाहन चलाना जोखिम भरा है। इस संबंध में एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि बर्फ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें। सुरक्षा के लिए समय-समय पर जारी की जाने वाली सलाह का पालन करें।
विज्ञापन