फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   lahaul kadu nala-landslide-taxi-buried-pangi-road

Himachal Accident: लाहौल में चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की दबकर मौत, देखें वीडियो

Fri, 24 Jul 2026 03:11 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Jul 2026 03:11 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति के संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इसमें सवार सभी 13 लोगों की गाड़ी में ही दबकर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
lahaul kadu nala-landslide-taxi-buried-pangi-road
हिमाचल में 13 लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इसमें सवार सभी 13 लोगों की गाड़ी में ही दबकर मौत हो गई। कडूनाला और श्योर के बीच गोरना के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास यह हादसा हुआ। टैक्सी नंबर टाटा सूमो में सभी लोग कुल्लू से लाहौल होते हुए चंबा के पांगी जा रहे थे। रास्ता बंद होने के कारण गुरुवार को तिंदी में रुके थे। शुक्रवार जब रास्ता बहाल हुआ तो वाहन पांगी की ओर बढ़ा लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। बता दें, गाड़ी में सवार एक व्यक्ति चट्टानें गिरने के डर से हादसा स्थल से 100 मीटर पहले ही उतर गया था।

विज्ञापन



चालक व सवारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला
पुलिस के मिली सूचना के अनुसार टाटा सूमो (एचपी-01एम-2210) में चालक सहित 13 लोग सवार थे। शुक्रवार को जैसे ही सवारियों से भरी टैक्सी तिंदी से पांगी की तरफ निकली तो गोरना के पास पहुंचने पर एकाएक पहाड़ी से भारी चट्टानें गिर गईं और पूरी गाड़ी चट्टानों के नीचे दब गई। हादसा इतना खतरनाक था कि चालक व सवारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पलभर में वाहन मलबे में दब गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया। 
विज्ञापन






बीआरओ की मशीनों से मलबा हटाकर वाहन से सभी शवों को बाहर निकाला गया। कुल 13 मृतकों में एक छह माह की बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा हादसे में सात पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। इसमें मां-बेटी, पिता-पुत्र, पति, पत्नी की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे पांगी और उदयपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि सड़क हादसे में छह माह के एक बच्ची सहित 13 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक समेत पांगी के 11, उदयपुर के दो की गई जान
हादसे में जान गंवाने वालों में वीर सिंह (35) पुत्र सुरम चंद निवासी घिसल (पांगी), उनके बेटे सौरभ सिंह (12), चालक वीर सिंह पुत्र लाल चंद निवासी गांव शूण (पांगी), बुद्धि सिंह (46) पुत्र सामल दास निवासी साच (पांगी), उनकी पत्नी कमला कुमारी (40), अनिल कुमार (26) पुत्र हरी किशन, निवासी साच (पांगी), रेखा (24) पुत्री महेंद्र कुमार निवासी हिलोर (पांगी), अंजना पुत्री चैन सिंह निवासी साहली (पांगी), संजय पुत्र मोहन लाल निवासी कुमार (पांगी), मंगल चंद पुत्र कुशदेव निवासी चस्क (पांगी), इंद्र सिंह पुत्र दुनी चंद निवासी कुठाह (पांगी), सोमन आगमो पत्नी छेरिंग दोरजे निवासी छालिंग (उदयपुर) और उनकी बेटी आरवी (6 माह) शामिल हैं।
 


 

सीएम सुक्खू ने हादसे पर जताया शोक, डीसी से फोन पर की बात
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लाहौल-स्पीति जिला के कडूनाला में एक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वाहन में सवार सभी यात्री कुल्लू से पांगी जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को बेहतरीन इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

भरमौर विधायक डॉ. जनक राज ने जताया शोक
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-उदयपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आए वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें छह माह का एक मासूम शिशु भी शामिल है। वहीं, दो लोगों के सुरक्षित होने की सूचना राहत देने वाली है।



डॉ. जनक राज ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही वह चंबा और लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचे, इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है।

विधायक ने पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए लोगों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

शिक्षा मंत्री और जयराम ने सड़क हादसे पर जताया शोक
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लाहौल-स्पीति में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उधर, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों को दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed