{"_id":"62507998a9101c799e4fe35f","slug":"lady-murder-case-investigation-kullu-news-sml40511681","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हत्या मामले में सौ से अधिक लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हत्या मामले में सौ से अधिक लोगों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली ( कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत चचोगा गांव में पत्थरों के बीच दबाकर रखी मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहनावे से प्रवासी प्रतीत हो रही महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस गहनता पूछताछ कर रही है।
इस मामले में अब तक पुलिस सौ से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच टीम के लिए मृतक महिला की शिनाख्त बेहद जरूरी है। इसके बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ सकेगी। फिलहाल, पुलिस एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि शव कितने दिन पुराना था।
गौरतलब है कि चचोगा में पत्थरों के बीच दबाकर रखा एक महिला का शव बुधवार को बरामद हुआ था। मौका-ए-वारदात पर पुलिस को जो साक्ष्य मिले, वह हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। लिहाजा, पुलिस ने आईपीसी 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला को स्लीपिंग बैग में डालकर रस्सियों से बांधा गया था। मुंह में कपड़ा भी डाला गया था। हत्या के इस मामले के वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाई थी। एफएसएल की टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मौके से कुछ सैंपल भी एकत्रित किए गए हैं, जबकि शव की भी एफएसएल की टीम ने जांच की। इसके अलावा शुक्रवार को ऊना से डॉग स्क्वॉयड लेकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉयड के सहारे पुलिस ने मौके पर गहनता से जांच पड़ताल की। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस उप अधीक्षक हेमराज ने संपर्क करने पर बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
महिला की पहचान होना सबसे आवश्यक है। इसके लिए गांव में रह रहे प्रवासी मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। जिनके घरों में किरायेदार रह रहे हैं, उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके अनुसार अब तक सौ से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि एफएसएल और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की मृत्यु कैसे हुई और शव कितने दिन पुराना है।