फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   labour

सड़कों पर निकलकर रोटी की तलाश कर रहे मजदूर

Sun, 29 Mar 2020 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
labour
मनाली के वांहग से पैदल कुल्लू पहुचें सहारनपुर के मजदूरो को खाना खिलाते पुलिस कर्मी। - फोटो : Kullu
कुल्लू। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ्यू का जिला में व्यापक असर देखने को मिला है। कर्फ्यू के पांचवें दिन रविवार को भी कुल्लू शहर, भुंतर, अखाड़ा बाजार, मनाली, पतलीकूहल, बंजार, सैंज के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग कोरोना के डर से अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लेकिन शहर में मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले मजदूर भूख के चलते मदद और घर वापसी के लिए सड़कों पर आने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कर्फ्यू के बीच कई मजदूर रोटी की तलाश में बाहर निकल रहे हैं। शहर व आसपास के क्षेत्रों में भवन, सड़कों आदि में काम करने वाले 400 से 500 मजदूरों को कर्फ्यू के चलते रोटी के लाले पड़ गए हैं। हर जगह काम बंद होने से उनको रोजी रोटी कमानी मुश्किल हो गई है। ऐसे में कर्फ्यू के बीच मजदूरों को रोटी के लाले पड़ गए हैं। हालांकि कुछ समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर इन मजदूरों की रोटी का इंतजाम कर रही हैं। लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। हालांकि सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। इस दौरान सामान खरीदने वालों को पुलिस परेशान नहीं कर रही है। लेकिन एक बजे के बाद बाजार में दिखने वालों के साथ पुलिस सख्ती के साथ पेश आ रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जरूरी काम के बिना घर से बाहर न निकले। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि जिले में कर्फ्यू जारी है। बाहर से आने वाले लोगों पर पूर्ण पाबंदी है, जो लोग पैदल भी आ रहे हैं, उनको भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना परमिशन और इमरजेंसी से जिले के बैरियर पर पहुंचता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed