{"_id":"6a2e93b2cc312fb90b0ed599","slug":"kushal-and-naresh-kullvi-to-rock-the-bhuntar-fair-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178824-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर मेले में कुशल, नरेश कुल्लवी मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर मेले में कुशल, नरेश कुल्लवी मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
आज उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा करेंगे शुभारंभ, 18 जून तक चलेगा मेला
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में 15 जून से मेला मनाया जाएगा। चार दिन तक चलने वाले मेले का शुभारंभ उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा करेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि 15 से 18 जून तक आयोजित होने वाले मेले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं और कला को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दूसरी संध्या में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, तीसरी सांस्कृतिक संध्या में अरण्यपाल संदीप शर्मा मुख्यातिथि रहेंगे। मेले का समापन विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे। मेले की स्टार नाइट में कुशल वर्मा, नरेश कुल्लवी, दीपक जनदेवा और रमेश ठाकुर धमाल मचाएंगे। कहा कि मेले में स्थानीय लोगों के साथ बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंंगी। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता तथा पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। संवाद