{"_id":"67683ddbd0c35579ad06203e","slug":"kullu-utsav-will-make-christmas-and-new-year-celebrations-special-kullu-news-c-89-1-klu1001-137467-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू उत्सव से खास बनेगा क्रिसमस, नव वर्ष का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू उत्सव से खास बनेगा क्रिसमस, नव वर्ष का जश्न
Sun, 22 Dec 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
उत्सव की तैयारियां शुरू, ढालपुर मालरोड के दोनों तरफ लगेंगे केनोपीनुमा स्टॉल
पहली बार हो रहा आयोजन, सात दिन तक शहर में रहेगी लोगों की खूब चहलपहल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्रिसमस और न्यू ईयर को खास बनाने के लिए कुल्लू शहर में पहली बार 25 से 31 दिसंबर तक कुल्लू उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिन तक चलने वाले उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
ढालपुर मालरोड के दोनों तरफ केनोपीनुमा स्टॉल लगेंगे। करीब 70 कनोपी यहां लगाई जाएंगी। 50 कनोपी ओपन, जबकि स्वयं सहायता समूहों को भी 20 कनोपीनुमा स्टॉट रखे गए हैं। नगर परिषद कुल्लू की ओर से इस उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के बाद एक बार फिर से ढालपुर में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। कुल्लू में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। ऐसे में लोगों में भी इसको लेकर काफी उत्साह है। सात दिन तक कुल्लू उत्सव के चलते ढालपुर के मालरोड में खूब चहलपहल रहेगी। मालरोड पर रात 10:00 बजे रौनक देखने को मिलेगी। विभिन्न सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4:00 से रात 10:00 बजे होंगे। इन कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम, विभिन्न महिला मंडल और हर दिन स्टार कलाकारों की नाइट होगी। देशभर से क्रिसमस और न्यू ईयर बनाने आने वाले पर्यटक अकसर मनाली में ही जश्न मनाते थे, लेकिन कुल्लू में होने वाला उत्सव पर्यटकों कुल्लू में आकर्षित करेगा। कुल्लू के मालरोड सहित होटल भी पर्यटकाें से पैक होंगे। पर्यटन के लिहाज से कुल्लू उत्सव किसी संजीवनी से कम साबित नहीं होगा।
विज्ञापन
--
आम जनता के जायके को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इनमें लोग पारंपरिक व्यंजनों के साथ अन्य प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुत्फ ले सकेंगे। उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। - अनुभव शर्मा, ईओ, नगर परिषद कुल्लू
--
सांस्कृतिक संध्याओं में ये होंगे आकर्षण
25 दिसंबर को लोकगायक कुशल वर्मा, पायल ठाकुर धमाल मचाएंगी। 26 को चंद्रमणी तोशी, मशहूर जादूगर का शो, 27 को राजकुमार, खुशबू भारद्वाज और मशहूर जादूगर का शो, 28 को मशहूर जादूगर का शो, लोक गायक गोपाल चौधरी, 29 को गोपाल शर्मा, 30 को रमेश ठाकुर, ट्विंकल और 31 को नाटी किंग ठाकुर दास राठी, सोहन सागर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।