{"_id":"61b39876a039721999380711","slug":"kullu-police-sui-nabbed-person-with-2-5-kg-of-charas-kullu-news-sml393021292","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूआई ने गश्त में युवक से पकड़ी ढाई किलो चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूआई ने गश्त में युवक से पकड़ी ढाई किलो चरस
विज्ञापन
Kullu police SUI nabbed person with 2.5 kg of Charas
कुल्लू। जिला कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (एसयूआई) की टीम ने जिले के बाह्य सराज आनी के शमशर में गश्त के दौरान एक युवक से दो किलो 527 ग्राम चरस बरामद की है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक के पूछताछ की जा रही है। कुल्लू पुलिस की एसयूआई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सामंसर गांव के पास किसी व्यक्ति को चरस बेचने वाला है। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गश्त लगाते हुए घेराबंदी की।
युवक जैसे ही नाले के पास पहुंचा तो पुलिस टीम ने पूछताछ की। इस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। युवक ने अपना नाम 32 वर्षीय धनीराम निवासी बुच्छैर जिला कुल्लू बताया। पुलिस ने पिठू बैग की तलाशी ली तो दो किलो 527 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
अब युवक से पूरे प्रकरण को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच चल रही है। चरस के साथ पकड़े युवक को कोर्ट में पेेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।