{"_id":"687294a762adfc8509058459","slug":"kullu-police-seized-19-kg-of-hashish-in-six-months-kullu-news-c-89-1-klu1001-152021-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू पुलिस ने छह महीने में पकड़ी 19 किलो चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू पुलिस ने छह महीने में पकड़ी 19 किलो चरस
Sat, 12 Jul 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
सख्ती का असर, एनडीपीएस के 136 मामले हुए दर्ज
पिछले साल से मुकाबले दोगुना चिट्टा किया बरामद
बलदेव राज
कुल्लू। नशा माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जनवरी 2025 से जून तक पुलिस ने 19.3 किलो चरस पकड़ी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 136 मामले भी दर्ज किए हैं। साथ ही 863.9 ग्राम चिट्टा भी पुलिस ने पकड़ा है। यह पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम कारगर होती नजर आ रही है।
वर्ष 2024 की बात करें तो जनवरी से जून तक पुलिस ने 39.161 किलो चरस बरामद की थी। इस बार यह आंकड़ा आधा रह गया है। ऐसे में चरस माफिया पर पुलिस की सख्ती से अंकुश लगा है। पुलिस ने 156 ग्राम अफीम, पॉपी स्ट्रॉ 184 ग्राम, केटामाॅइन 22.8 ग्राम, एलएसडी 0.280 ग्राम और अफीम के 2,06894 पौधे भी बरामद किए हैं।
--
नशे पर चोट से सिमटने लगा कारोबार
बाहरी राज्यों से चिट्टा कुल्लू की शांत वादियों में पहुंच रहा है। पुलिस चिट्टा बेचने वालों पर सख्ती कर रही है। छह महीने में पुलिस ने 863 ग्राम चिट्टा पकड़ा। वर्ष 2024 के पहले छह महीने में पुलिस ने 462 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। जिस तरह 2025 के छह महीनों में चरस में कमी आई है, उससे साफ है कि पुलिस की सख्ती से माफिया सिमटने लगा है। अप्रैल-मई में पुलिस ने जंगलों में उगाई अफीम की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया। हजारों पौधों को नष्ट किया। अब पुलिस भांग की खेती को नष्ट करने में जुट गई है।
विज्ञापन
--
कुल्लू पुलिस नशे के खिलाफ सख्ती कर रही है। छह महीने में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 136 मामले दर्ज किए हैं। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।- संजीव चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
--
चिट्टा की दलदल में धंस रही युवा पीढ़ी
युवा पीढ़ी का चिट्टा की चपेट में आना बेहद चिंताजनक है। बाहरी राज्यों से कुल्लू पहुंच रहे चिट्टा की चपेट में स्थानीय युवा भी आ रहे हैं। नशे के दलदल में जाने के बाद युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। पुलिस पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियाें, महिला एवं युवक मंडलों से भी सहयोग करती है।