{"_id":"6773d79c1c43fe453706a4c7","slug":"kullu-players-won-two-bronze-medals-kullu-news-c-89-1-klu1001-138096-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू के खिलाड़ियों ने जीते दो कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू के खिलाड़ियों ने जीते दो कांस्य पदक
Wed, 01 Jan 2025 06:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 01 Jan 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुई नौवीं राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता में कुल्लू के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीते हैं। 27 से 30 दिसंबर तक गंगा नदी में हुई राफ्टिंग प्रतियोगिता में देश के 19 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कांस्य पदक जीतने के साथ ही कुल्लू के छह खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
गंगा नदी में राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से करवाया गया था। हिमाचल की टीम में खिलाड़ी गिमनर सिंह, नवीन कुमार, पन्ने लाल, महिला वर्ग में अनामिका, प्रियंका ठाकुर, कृतिका और संगीता देवी ने शानदार प्रदर्शन किया। अब नए साल में जनवरी 2025 में उत्तराखंड में नेशनल गेम्स होंगी। हिमाचल प्रदेश से केवल यही टीम जल क्रीड़ा दल से नेशनल गेम्स में जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग खिलाड़ी एवं राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के अनुदेशक गिमनर सिंह ने कहा कि मुकाबला बहुत मुश्किल था। प्रतियोगिता में इंडियन एयर फोर्स, उत्तराखंड पुलिस, भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस, सीआरपीएफ एवं अन्य सभी राज्य की टीमें इसमें शामिल हुई थीं। नेशनल गेम्स में हिमाचल और कुल्लू जिला नाम ऊंचा किया जाएगा।