{"_id":"680a6bcd75cc78a2120af6bc","slug":"kullu-municipal-council-earned-rs-120-crore-from-plot-allotment-kullu-news-c-89-1-klu1002-146192-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्लॉट आवंटन से नगर परिषद कुल्लू ने कमाए 1.20 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्लॉट आवंटन से नगर परिषद कुल्लू ने कमाए 1.20 करोड़
Thu, 24 Apr 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में पीपल जातर के प्लांट आवटन के दौरान प्लाटो की खरीदारी करते व्यापारी।-संवाद
- फोटो : कथा स्थल पर मौजूद श्रद्वालु।
पीपल जातर उत्सव ... क्राॅकरी, जूता और रेहड़ी बाजार के लिए आवंटित प्लॉट से मिले 56 लाख
नगर परिषद के ढालपुर कार्यालय में दिन भर चलती रही नीलामी की प्रक्रिया
अस्थायी बाजार के लिए लगाई खुली बोली, अर्जित किया ज्यादा राजस्व : महंत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राज्य स्तरीय पीपल जातर उत्सव के लिए प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया जारी है। नगर परिषद के ढालपुर कार्यालय में चल रही नीलामी प्रक्रिया में वीरवार को क्राॅकरी, जूता और रेहड़ी बाजार के लिए प्लॉट आवंटित किए गए।
तीनों मार्केट के लिए प्लॉट आवंटन से नगर परिषद ने 56 लाख रुपये का राजस्व जुटाया। अब तक तमाम प्लॉट आवंटन से नगर परिषद ने एक करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक का राजस्व जुटा लिया है।
नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि क्राॅकरी बाजार के लिए नीलाम हुए प्लॉट से 15 लाख का राजस्व मिला है। जूता बाजार से 15 लाख और रेहड़ी-फड़ी बाजार से 26 लाख रुपये का राजस्व मिला है। दिनभर चली नीलामी प्रक्रिया में वीरवार को 56 लाख रुपये जुटाए। इससे पहले नगर परिषद दो डोम से 42 लाख और बुधवार को हुई हैंडलूम और मीना बाजार के लिए नीलाम हुए प्लॉट से 20 लाख की आय अर्जित की थी।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि इस बार पीपल जातर उत्सव के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ प्लॉट का आवंटन किया है। कुछ अस्थायी बाजार के लिए खुली बोली लगाई गई। इसमें प्रतिस्पर्धा के चलते ज्यादा राजस्व मिला है। नगर परिषद का प्रयास है कि दूर-दूर से आए व्यापारियों का मेले में अच्छा कारोबार चले और वह कमाकर जाएं।
--
कारोबारियों के लिए लगाया शिकायत बॉक्स
महंत ने कहा कि व्यापारियों और कारोबारियों के लिए ढालपुर कार्यालय में शिकायत बॉक्स लगाया है। इसमें वे अपनी शिकायत दे सकते हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानियों का भी नगर परिषद समाधान कर सके। कहा कि कारोबारियों में प्लॉट खरीदने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे उम्मीद है कि इस बार पीपल जातर मेला काफी सफल रहेगा।