{"_id":"6974f92df4c57b26900739d7","slug":"kullu-manali-highway-blocked-for-36-hours-night-spent-in-vehicles-hungry-and-thirsty-in-minus-temperatures-kullu-news-c-89-1-klu1002-167389-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे 36 घंटे से जाम, माइनस तापमान में भूखे-प्यासे वाहनों में कटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे 36 घंटे से जाम, माइनस तापमान में भूखे-प्यासे वाहनों में कटी रात
Sat, 24 Jan 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 24 Jan 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
रातभर बर्फ में फंसे रहे वाहन, मैगी बनाकर किया गुजारा, ओवरटेक ने बिगाड़े ज्यादा हालात
संजय भारद्वाज
मनाली। साल की पहली बर्फबारी पर्यटकों के लिए रोमांच के बजाय आफत बन गई। शासन-प्रशासन की अव्यवस्था का आलम यह रहा कि कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर करीब 36 घंटे से लगा ट्रैफिक जाम पूरी तरह नहीं खुल पाया।
माइनस डिग्री तापमान में सैकड़ों पर्यटक रातभर हाईवे पर फंसे रहे और उन्हें भूखे-प्यासे वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। मनाली आने-जाने वाले पर्यटक न तो आगे बढ़ सके और न ही लौट पाए।
शुक्रवार सुबह बर्फबारी के बाद जब मनाली से कुल्लू की ओर वोल्वो बसें, टेंपो ट्रैवलर और अन्य वाहन रवाना हुए तो बर्फ पर स्किड होने से कई वाहन रास्ते में फंस गए। इसी दौरान फोर-बाई-फोर वाहनों द्वारा ओवरटेक किए जाने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि रातभर वाहन एक ही जगह खड़े रहे और पर्यटकों को कड़ाके की ठंड में बिना किसी सुविधा के समय काटना पड़ा।
विज्ञापन
राजस्थान के हरपाल सिंह ने बताया कि वे रातभर क्लाथ क्षेत्र के आसपास फंसे रहे। सुबह हालात नहीं सुधरे तो उन्होंने वाहन वहीं छोड़ दिया और पैदल मनाली पहुंचे। वहीं, राजस्थान के ही पंकज मीणा ने बताया कि उनकी अंबाला से ट्रेन थी, लेकिन सड़क बंद होने के कारण वे समय पर निकल नहीं पाए। कुल्लू से मनाली पहुंचे भूपेश ने बताया कि उन्हें मनाली पहुंचने में करीब 25 घंटे लग गए। रांगड़ी में वाहन छोड़कर वे लगभग पांच किलोमीटर पैदल चलकर अपने होटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि रास्ते में न पानी मिला और न ही खाने की कोई व्यवस्था थी। सुबह एक ढाबे पर परांठा और कॉफी लेने पर उनसे 240 रुपये वसूल किए गए। मनप्रीत ने बताया कि वे अपने निजी वाहन से मनाली आ रहे थे, लेकिन रांगड़ी में जाम में फंस गए। मजबूरी में उन्होंने अपनी गाड़ी में ही मैगी बनाकर रात गुजारी। संवाद
-- --
बीमार पड़े पर्यटक, हाईवे पर लगाया चिकित्सा शिविर
माइनस तापमान में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण कई पर्यटकों की तबीयत भी बिगड़ गई। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नेशनल हाईवे पर रांगड़ी के समीप चिकित्सा शिविर लगाया। डॉ. प्रीत ने अपनी टीम के साथ हाईवे पर खड़े वाहनों में जाकर पर्यटकों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान बीएमओ करण जीत भी मौके पर मौजूद रहे।
-- --
बदइंतजामी से कारोबार पर असर
बर्फबारी के बाद मनाली में ठहरे पर्यटक तेजी से लौटने लगे, जबकि बाहर से आने वाले पर्यटक मनाली पहुंच ही नहीं पाए। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। होटल खाली होने लगे हैं और टैक्सी व अन्य पर्यटन से जुड़े व्यवसाय ठप पड़ गए हैं। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एक भी पर्यटक मनाली नहीं पहुंचा और शनिवार की अधिकांश बुकिंग रद्द हो गई, जिससे होटल कारोबार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। यदि समय रहते उचित इंतजाम किए जाते, तो हालात इतने खराब नहीं होते।
-- --
यात्रा से पहले मौसम व सड़क की जानकारी लेने की सलाह
डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि बर्फ में फंसे वाहनों को हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन लगातार बर्फ जमने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल कुल्लू-मनाली हाईवे पर स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है और पर्यटकों को यात्रा से पहले मौसम व सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है