फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu-Lahaul will get 11 art teachers

Kullu News: कुल्लू-लाहौल को मिलेंगे 11 कला अध्यापक

Fri, 18 Apr 2025 11:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:50 AM IST
विज्ञापन
Kullu-Lahaul will get 11 art teachers
राज्य चयन आयोग ने जारी किया परिणाम
विज्ञापन

अध्यापकों के तैनाती से निखरेगी रचनात्मकता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने कला अध्यापक पद का परिणाम घोषित कर दिया है। सूबे में 314 पदों के घोषित परिणाम में जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के लिए भी 11 अध्यापकों का नाम शामिल है। इनमें कुल्लू को दस और लाहौल-स्पीति को एक अध्यापक मिलेगा। विद्यालयों में कला अध्यापकों के रिक्त पद भरने से विद्यार्थियों की रचनात्मकताओं को दिशा मिलेगी और उनकी कला निखरेगी।

गौर रहे कि पोस्ट कोड 980 के तहत करीब तीन साल पहले शुरू हुई कला अध्यापक की भर्ती का अंतिम परिणाम राज्य चयन आयोग ने घोषित कर दिया है। हालांकि, गड़बड़झाले के मामले सामने आने के बाद परिणाम घोषित करने में आयोग को समय लगा है, लेकिन अब परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को कला अध्यापकों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कला अध्यापकों की तैनाती होने से विद्यार्थियों को अपनी कला और रचनात्मकता को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में सुविधा मिलेगी। जिला कुल्लू से चंद्रेश कुमार, उत्तम सिंह, मनोज कुमार, गुलाब सिंह, रमेश चंद, शुक्री देवी, सुमन कुमार, मीना कुमारी, निशा, रीना कुमारी और जिला लाहौल-स्पीति से योविंद्र कुमार ने पोस्ट कोड 980 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, अब दोनों जिलों के विद्यालयों में रिक्त चल रह कला अध्यापकों के पदों पर तैनाती से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed