फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu-Lahaul ready to welcome President

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए कुल्लू-लाहौल तैयार

Fri, 10 Jun 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kullu-Lahaul ready to welcome President
सिस्सू हेलीपैड़ में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में 11 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह 10:00 बजे सिस्सू हेलीपैड उतरेगा, जहां जिला प्रशासन की ओर से उनका परंपरागत अंदाज में स्वागत किया जाएगा।
सिस्सू हेलीपैड के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति सिस्सू की वादियों को निहारने के बाद सड़क से होते हुए अटल टनल रोहतांग का भी दीदार करेंगे। वह करीब छह घंटे तक यहां रुकेंगे और यहां की वादियों का लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही सुबह 8:00 बजे से लेकर उनकी वापसी तक बंद रहेगी। मात्र आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों के लिए आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन

सिस्सू हेलीपेड के आसपास शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों के साथ डॉग स्क्वाड की टीम ने भी रेकी कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि लाहौल-स्पीति के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रपति लाहौल के दौरे पर आ रहे हैं। बताया कि सिस्सू पहुुंचने पर राष्ट्रपति का परंपरागत अंदाज में स्वागत किया जाएगा। सिस्सू में कुछ देर रुकने के बाद राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगे। उनके सुरक्षा के दृष्टिगत सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सिस्सू में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। टनल के साउथ पोर्टल से सिस्सू आने के बाद वह मनाली स्थित बाहंग में सासे हेलीपैड में उतरेंगे और दोपहर का भोजन करने के बाद वापस दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed