फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu jal shakti department junior engineer death aiims bilaspur assault case

Himachal Crime: कुल्लू में जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या, ऑफिस से कुछ दूर मिले थे बेसुध; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 26 Jul 2026 03:52 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 26 Jul 2026 03:52 PM IST
सार

कुल्लू में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। वह ऑफिस के पास बेसुध मिले थे और एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
kullu jal shakti department junior engineer death aiims bilaspur assault case
लाभ सिंह गुलेरिया कनिष्ठ अभियंता। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शहर में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक कनिष्ठ अभियंता की पहचान लाभ सिंह गुलेरिया (52) पुत्र युधिष्ठिर सिंह निवासी खौला आगे डाकघर पीपला आगे, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई। लाभ सिंह गुलेरिया ऑफिस से कुछ दूरी पर बेसुध हालत में मिले थे। उन्हें एम्स बिलासुपर के आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। लाभ सिंह की पत्नी कांता देवी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उनकी पत्नी कांता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके पति 24 जुलाई काे रात तक नहीं पहुंचे तो करीब 11 बजे उन्होंने फोन कर बताया कि पिरड़ी के आसपास सड़क हादसा हो गया है। ऐसे में वह देर से पहुंचेंगे। देर रात तक नहीं लौटे तो उनको फोन किया तो बंद आया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात दो बजे तक तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह उनकी स्कूटी गांधीनगर नाले के पास मिली और वह सड़क किनारे एक खोखे में बेसुध हालत में मिले। यह खोखा जलशक्ति विभाग के कार्यालय के पास ही है। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर एम्स ले जाया गया। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

विज्ञापन

उनकी हालत बहुत नाजुक थी और वह बयान देने के काबिल भी नहीं थे। उनके भतीजे वीर सिंह गुलेरिया ने कहा कि रविवार सुबह लगभग 6 बजे के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार की ओर से लगाए मारपीट के आरोप के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसमें वह एक जगह जाते हुए दिखाई दिए, लेकिन वापस आते हुए नहीं दिखे। अब पुलिस यहां लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। उनके फोन की कॉल डिटेल को भी निकालकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लगाए आरोपों के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि जांच के दौरान एसएफएल मंडी की टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड तथा डंप डाटा से संबंधित जानकारी विभिन्न दूरसंचार कंपनियों से प्राप्त कर उसका तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। उपलब्ध साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट एवं अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed