फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu Ishani completes Mt Cho Oyu Peak climb

Mountaineering: कुल्लू की ईशानी ने फतह किया  माउंट चो ओयू पीक, सरकार से की मांग

Wed, 26 Oct 2022 02:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Oct 2022 02:15 PM IST
सार

ईशानी ने अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों, आकाओं और विशेष रूप से अपने प्रायोजकों का आभार प्रकट किया है, जिसके कारण यह अभियान संभव हो सका।

विज्ञापन
Kullu Ishani completes Mt Cho Oyu Peak climb
ईशानी सिंह जंबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईशानी सिंह जंबाल पहली भारतीय महिला बन गई हैं जिन्होंने इशानी माउंट चो ओयू पीक को फतह किया है। यह चोटी नेपाल और चीन के मध्य स्थित है। दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची व कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक ईशानी पहुंची। माउंट चो ओयू के अत्यंत चुनौतीपूर्ण दक्षिण की ओर की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचने के लिए वह दुनिया भर के पर्वतारोहियों में एकमात्र महिला बन गई हैं। 

विज्ञापन


ईशानी का इस सफलता पर कहना था कि वह खुद को चुनौती देने और देश के लिए इस शिखर पर चढ़ने में सक्षम थीं। ईशानी ने अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों, आकाओं और विशेष रूप से अपने प्रायोजकों का आभार प्रकट किया है, जिसके कारण यह अभियान संभव हो सका। ईशानी ने कहा कि उसका उद्देश्य पर्वतारोहण को एक साहसिक कार्य के रूप में बढ़ावा देना है और साथ ही सरकार से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अभियानों के लिए पर्वतारोहियों को आर्थिक रूप से समर्थन देने का अनुरोध है।
विज्ञापन

 
जिला कुल्लू के पाहनाला की रहने बाली ईशानी ने लेह-लद्दाख की पीक कुन पर भी फतह हासिल की है। ईशानी ने खास तौर पर शिव नादर फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें इस कार्य के लिए प्रयोजित सुविधाएं दीं। ईशानी ने बताया कि बहुत ही कठिन स्थिति थी और इस बार हवा भी तेज चल रही थी। बावजूद इसके 7200 मीटर तक चढ़ने में कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed