फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   hospital

अब कुल्लू में होंगे कैंसर, थायरायड विटामिन-डी और हार्ट के टेस्ट

Mon, 10 Apr 2017 10:35 PM IST
kullu
kullu Updated Mon, 10 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
hospital
Doctor shimla - फोटो : image

चार जिला के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब कैंसर, थायरायड, विटामिन-डी तथा हार्ट के बीमारी के टेस्ट करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कुल्लू अस्पताल में 14 लाख रुपये की आधुनिक मशीन स्थापित की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने मशीन को जल्द स्थापित करने की सभी प्रक्रियाओं को शुरू कर दिया है। अब लोगों को इन टेस्टों को करने के लिए मीलों दूर मंडी और शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा। इमनो ऐसे ऐनेलाइजर नाम इस आधुनिक मशीन का लाभ जिला कुल्लू के साथ सीमांत लगते मंडी जिला के द्र्रंग, बालीचौकी, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति व चंबा के पांगी क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा। मशीन कुल्लू अस्पताल में पहुंच गई है और मई माह से इसे स्थापित कर टेस्ट सुविधा मिलने की संभावना है। टेस्टों के क्या रेट होंगे यह 25 अप्रैल को होने वाली आरकेसी के बैठक में तय किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा तथा जिला प्रोग्राम अधिकारी एवं माइक्रो बायोलोजिस्ट डॉ. रमेश गुलेरिया ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


डॉ. रमेश गुलेरिया ने कहा कि इमनो ऐसे ऐनेलाइजर मशीन में प्रसूति महिलाओं के बार-बार गर्भपात होने से संबंधित टेस्ट भी होंगे। मशीन शुरू करने से पहले ऑपरेटरों को इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलावासी रमेश चंद, अमर ठाकुर, टेक सिंह, प्रेम चंद, रितेश ठाकुर, अभिमन्यु सिंह ठाकुर, रंजीत कुमार, निशा, गंगा ठाकुर, हिना कुमारी, शांता ठाकुर, अनु कुमारी, संगीता, उमा ठाकुर, सुनीता तथा भादर सिंह व दलीप जोशी का कहना है कि जिला अस्पताल कुल्लू में इमनो ऐसे ऐनेलाइजर आधुनिक मशीन लगने से चार जिलों के मरीजों को कैंसर, थायरायड, विटामिन-डी तथा हार्ट आदि टेस्ट की सुविधा मिलेगी। लोगों को शिमला, गुड़गांव और चंडीगढ़ जाने में समय के साथ धन की बर्बादी नहीं होगी। अभी तक कैंसर के टेस्ट शिमला व गुडग़ांव में किए जाते हैं। जबकि हार्ट, थायरायड की जांच भी मंडी अस्पताल में की जाते हैं। लेकिन अब कैंसर के टेस्ट मरीजों को फायदा मिलेगा। उन्हें शिमला व गुडगांव के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 300 बेड वाले जिला अस्पताल कुल्लू में चार जिलों के लोग उपचार के लिए पहुंचते है। जिला कुल्लू के साथ मंडी, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के चंबा के पांगी क्षेत्र के लोग यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed