फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu employees happy with OPS restoration, distributed laddoos

Kullu News: ओपीएस की बहाली के बाद कुल्लू के कर्मचारी संगठनों में खुशी, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Fri, 13 Jan 2023 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kullu employees happy with OPS restoration, distributed laddoos
हिमाचल में ओपीएस बहाल होने पर कुल्लू में मिठाई खिलाकर जश्न मनाते कर्मचारी। - फोटो : Kullu
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल होने के बाद कर्मचारियों में जश्न का माहौल है। ओपीएस बहाल होने के बाद जिला कुल्लू में भी एनपीएस कर्मचारियों ने कुल्लवी नाटी डालकर खुशी का इजहार किया है। जिला मुख्यालय कुल्लू में एकत्रित होकर कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके उपरांत कर्मचारियों ने कुल्लवी नाटी डाली और सुक्खू सरकार जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

एनपीएस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद डोगरा ने कहा कि 15 मई 2003 को एनपीएस का काला कानून लाया गया था। इस कारण कर्मचारियों को अपने हक के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है। कर्मचारियों को सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में साफ कहा था कि सरकार बनते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ओपीएस बहाल की जाएगी। वहीं, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान मनीष गुलेरिया ने कहा कि सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है और अब वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों और परिवारों में खुशी
जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष अमर चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष चमन लाल ठाकुर, कृषि विभाग के जिलाध्यक्ष अनुज पाल, महासचिव राम लाल, कमला देवी, जिला कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सेसराम ठाकुर, आयुर्वेद विभाग के राज्य अध्यक्ष नोरबू बौद्ध, शिक्षा विभाग के विनोद कुमार, पृथ्वी सिंह, बंजार ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष खुबराम कुलवी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, लोकनिर्माण विभाग के पूर्व अध्यक्ष हुक्म ठाकुर, चालक संघ के अध्यक्ष तुले राम, जल शक्ति विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्याम दास, इंद्रा परमार, लता शर्मा, पंचायती राज विभाग से अध्यक्ष मुरारी लाल, मोहर सिंह, प्रताप राणा, मीरा ठाकुर, पुष्पा देवी, कुशल ठाकुर, तारा ठाकुर, रणजीत सिंह, प्रयोगशाला के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, गिरधारी लाल, वन विभाग के अध्यक्ष चमन ठाकूर, बुद्धि सिंह, मनेंद्र सिंह, रोशन लाल, वेद राम, रमेश शर्मा, जय सिंह, विमला, आशा वर्कर की अध्यक्ष दिशा देवी, महासचिव निर्मला, दुर्गा देवी, लीला देवी, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता की जिलाध्यक्षा सुनीता ठाकुर, लता ठाकुर, विमला देवी रामदाई, चेत राम आदि सैकड़ो कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed