फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu : Arzoo of Mandi selected as Manali Sharad Sundari

Kullu : मंडी की आरजू के सिर सजा मनाली शरद सुंदरी का ताज, दुष्यंत बने वायस ऑफ विंटर कार्निवाल

Sat, 07 Jan 2023 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा संजय भारद्वाज, मनाली
संजय भारद्वाज, मनाली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 12:56 AM IST
सार

Kullu : आरजू ने 27 प्रतिभागी सुंदरियों में कांटे की टक्कर के बीच खिताब अपने नाम किया। शिमला की निकिता ठाकुर फर्स्ट रनरअप, जबकि कुल्लू के बंजार की स्मृति सेकेंड रनरअप रहीं।
 

विज्ञापन
Kullu : Arzoo of Mandi selected as Manali Sharad Sundari
खिताबी मुस्कान... - फोटो : अजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय शरदोत्सव मनाली के अंतिम दिन शुक्रवार रात 12 बजे मंडी की आरजू के सिर मनाली की शरद सुंदरी का ताज सजा। आरजू ने 27 प्रतिभागी सुंदरियों में कांटे की टक्कर के बीच खिताब अपने नाम किया। शिमला की निकिता ठाकुर फर्स्ट रनरअप, जबकि कुल्लू के बंजार की स्मृति सेकेंड रनरअप रहीं।

विज्ञापन


वायस ऑफ कार्निवाल के तीनों पुरस्कार इस वर्ष कुल्लू जिला के नाम रहे। सैंज से दुष्यंत ठाकुर ने कड़े मुकाबले के बीच वायस ऑफ विंटर कार्निवाल मनाली 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। कुल्लू की ही अर्पिता ठाकुर दूसरे स्थान पर, जबकि कुल्लू के ही शैलेश बौद्ध तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित शरदोत्सव में शरद सुंदरी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इस प्रतियोगिता में शरदसुंदरी का ताज हासिल करने के लिए प्रतिभागी युवतियों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दर्शक भी उत्साहित दिखे। प्रतियोगिता के लिए शिमला, मनाली और कुल्लू के अलावा ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से 27 युवतियों का चयन किया गया था। शरदसुंदरी में पहले राउंड के बाद टॉप 15 का चयन हुआ। उनसे सवाल जवाब के बाद टॉप 6 सुंदरियां फाइनल राउंड में पहुंचीं। इस आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed