{"_id":"6915bb591ced9ad1120a27bc","slug":"kullu-and-lahaul-teams-leave-for-state-level-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1012-161565-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू और लाहौल की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू और लाहौल की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई
Fri, 14 Nov 2025 04:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 14 Nov 2025 04:33 AM IST
विज्ञापन
सोलन के बद्दी जाने से पूर्व वॉलीबाल महिला टीम के खिलाड़ी। संघ
बद्दी में आज से शुरू होगी प्रतियोगिता, जिला वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सोलन के बद्दी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की टीमें रवाना हो गई हैं। कुल्लू जिले से महिला और पुरुष टीम जबकि लाहौल से पुरुषों की एक टीम के खिलाड़ी बुधवार को बद्दी के लिए रवाना हुए। इससे पहले जिला वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। गौर रहे कि 14 नवंबर से बद्दी में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हो रही है। कुल्लू जिले से खिलाड़ियों के चयन के लिए बाकायदा ट्रायल किया गया।
ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद कुल्लू जिले की पुरुष टीम से आकाश, आशीष, सोनू ठाकुर, मुनीष, विनय, सचिन, दीपक विष्ट, कार्तिक, वरुण, सुंदर कुमार, निखिल, दलीप सिंह का चयन हुआ है। लाहौल-स्पीति की टीम में कैलाश, सार्थक, सूजल, भूपेंद्र, मोहित, जीवन, दिनेश और हिमांक का चयन हुआ। जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष रमन ठाकुर ने कहा कि वॉलीबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने तैयारी की हुई है। महिला और पुरुष खिलाड़ियों से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।