{"_id":"68e7f1ab93bb1cee920fe89a","slug":"kullu-2-became-the-winner-in-the-boys-and-girls-category-of-kabaddi-kullu-news-c-89-1-ssml1015-158977-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छात्र-छात्रा वर्ग कबड्डी में कुल्लू-दो बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छात्र-छात्रा वर्ग कबड्डी में कुल्लू-दो बना विजेता
Thu, 09 Oct 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
काईस स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विजेता का खिताब पाने के लिए बहाया खूब पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस में अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मैदान में विजेता का खिताब पाने के लिए खूब पसीना बहाया।
हालांकि वीरवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू मुख्यातिथि रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता के छात्र-छात्रा वर्ग में शिक्षा खंड कुल्लू-दो विजेता बना।
छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में शिक्षा खंड कुल्लू-दो विजेता और कुल्लू-एक उपविजेता बना। छात्रा वर्ग की वाॅलीबाल प्रतियोगिता में शिक्षा खंड निरमंड ने प्रथम और कुल्लू-दो ने द्वितीय स्थान पाया। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में शिक्षा खंड कुल्लू-दो विजेता और आनी उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में शिक्षा खंड निरमंड ने पहला और कुल्लू-दो ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिक्षा खंड कुल्लू-दो ने प्रथम और नग्गर ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्यातिथि प्रधानाचार्य मंजू ने पुरस्कृत किया और उनका मनोबल बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलें भी जीवन में आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन सीखने के साथ शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है। वर्तमान समय में खेलों में खिलाड़ियों का भविष्य सुनहरा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पढ़ाई और खेलों को महत्व देने की अपील की।
विज्ञापन
--