{"_id":"66d066271c7e1d3ba20cdedc","slug":"kuldeep-trisha-topped-in-100-meter-race-kullu-news-c-89-1-ssml1015-129726-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सौ मीटर दौड़ में कुलदीप, तृषा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सौ मीटर दौड़ में कुलदीप, तृषा रहीं अव्वल
विज्ञापन
खराहल स्कूल में खेल दिवस के मौके पर लंबी कूद में भाग लेते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल में खेल दिवस पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ निरीक्षण विंग (उपनिदेशक कार्यालय) की प्रधानाचार्य वंदना ठाकुर तथा कार्यकारी प्रधानाचार्य उषा किरण ने किया। छात्र और छात्रा वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
छात्र की अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कुलदीप प्रथम, नितिन द्वितीय और तनीश तृतीय रहे। 5,000 मीटर में ऋषभ ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पियुष प्रथम, देवेश द्वितीय और हर्षित तृतीय रहे।
छात्रा वर्ग की अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ में तृषा प्रथम, डिंपल द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं। इसी प्रकार 3,000 मीटर में सुहानी प्रथम, कमली द्वितीय रहीं। शाटपुट में डिंपल प्रथम, मुस्कान द्वितीय और सुष्मिता तृतीय रहीं। भाला फेंक में दिव्या प्रथम रहीं। इस दौरान स्कूल के डीपीई देवचंद ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद