फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Krasna's laboratory will be set up in Kullu Hospital

कुल्लू अस्पताल में स्थापित होगी क्रस्ना की प्रयोगशाला

Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Krasna's laboratory will be set up in Kullu Hospital
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में यहां स्थापित होगी क्रस्ना लैब।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में क्रस्ना लैब जल्द प्रयोगशाला तैयार करेगी। क्रस्ना कंपनी की टीम ने लैब के लिए अस्पताल में चिह्नित स्थान का निरीक्षण किया। अब प्रयोगशाला का आधारभूत ढांचा बनाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में ही लैब स्थापित होने से मरीजों को सैंपल की रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सैकड़ों मरीजों को इस लैब का लाभ मिलेगा। हालांकि इन दिनों क्रस्ना लैब में लिए जा रहे सैंपल जांच के लिए मोहाली भेजे जा रहे हैं। इसके कारण मरीजों दूसरे दिन को रिपोर्ट मिल रही है। रिपोर्ट का देरी से मिलना मरीजों और तीमारदारों की परेशानी को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले अस्पताल में एसआर लैब पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) में सेवाएं दे रही थी। 21 मई को कंपनी का टेंडर समाप्त हो गया। एसआर लैब ने अस्पताल से अपना सामान समेट लिया है। अब पीपीपी मोड पर ही पुणे की क्रस्ना कंपनी सेवाएं देंगी। कंपनी की लैब आधारभूत ढांचा अभी तैयार नहीं हो पाया है। कंपनी की टीम ने चिह्नित स्थान का निरीक्षण किया है और जल्द काम शुरू करने का अस्पताल प्रबंधन को आश्वासन दिया है, जबकि मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए कंपनी ने सैंपल लेने की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश ने कहा कि क्रस्ना कंपनी की टीम ने लैब स्थापित करने के लिए जगह का निरीक्षण किया है। निर्धारित स्थान उपयुक्त पाया गया है और लैब का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed