फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kotla village reconstructed with the help of donation

चंदे की राशि से फिर बसेगा कोटला

Sun, 22 Nov 2015 06:24 PM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
Kotla village reconstructed with the help of donation

पंद्रह नवंबर को कोटला में हुए भीषण अग्निकांड से मिले जख्म शायद ही उम्रभर भर पाएं, लेकिन समय के साथ-साथ जनजीवन को धीरे-धीरे पटरी पर लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हादसे के बाद कुछ जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। लेकिन, प्रदेश भर से सैकड़ों लोगों के हाथ कोटला गांव को फिर से बसाने के लिए उठने लगे हैं। हादसे के बाद से उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर खुद अपने स्तर पर हर कार्य पर नजर रखे हुए हैं। डीसी का कहना है कि जो पैसा रेडक्रॉस सोसायटी और एसडीएम के पास पहुंच रहा है, उसे लोगों में बराबर कर राहत राशि के रूप में बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन


सांसदों ने जिस राशि की घोषणा की है उसे कैसे खर्च किया जाएगा, इस बारे में सांसदों से राय ली जाएगी। हादसे के बाद से ही कुल्लू के अलावा प्रदेश भर से लोग किसी न किसी प्रकार से मदद कर रहे हैं। यहां तक कि स्कूली बच्चों ने भी अपना जेब खर्च मदद के लिए देना शुरू कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन देने की बात कही है। जबकि, कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा सांसद भी मदद के लिए पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटला के उप प्रधान का कहना है कि लोगों ने जो मदद की, उसके लिए गांव के लोग उनका आभार प्रकट करते हैं। जो मदद प्रशासन और लोगों से मिल रही है उससे एक बार फिर कोटला गांव बसेगा और लोग अपने घरों में रहेंगे। वह कहते हैं कि स्कूल में बच्चों का जाना शुरू हो गया है। लोगों से मिल रहे चंदे और सरकार से मिल रही राशि से ही अब उनके घर बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed