{"_id":"d2a4d170f8cee1c6aae0e90112d145d3","slug":"kotla-agnikand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे को भूल नई शुरुआत करें ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे को भूल नई शुरुआत करें ग्रामीण
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त राकेश कंवर ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बंजार उपमंडल के अग्निकांड प्रभावित गांव कोटला का दौरा किया और राहत तथा पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। आवश्यक सामग्री के साथ पहुंचे उपायुक्त ने प्रभावितों से इस भीषण हादसे को भुलाकर एक नई शुरुआत करने की अपील की और कहा कि इसमें सरकार और प्रशासन की ओर से उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गांववासी इस चुनौती को एक अवसर में तबदील करने की पहल कर एक आदर्श गांव के निर्माण की ओर कदम बढ़ाएं।गांववासी राहत और पुनर्वास के लिए स्वयं विचार-विमर्श के बाद प्राथमिकताएं तय करके प्रशासन और विभिन्न विभागों की सहायता लें ताकि इसे चरणबद्ध और सुनियोजित तरीके से पूरा किया जा सके। मनरेगा के माध्यम से भी कार्य करने के लिए आगे आएं।
इसके लिए उनकी मांग के अनुसार तुरंत मस्ट्रोल जारी किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि सभी विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भी गांववासियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसी कड़ी में गांव के 94 परिवारों को राशन कार्ड और 249 लोगों को मतदाता पहचान पत्र दे दिए गए हैं। विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए कल्याण विभाग ने एससी-एसटी और ओबीसी परिवारों की सूची भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
सर्वशिक्षा अभियान के माध्यम से 12वीं कक्षा तक के 80 बच्चों को वर्दियां और किताबें दी गई हैं। सोमवार से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया और मुख्यमंत्री की ओर से घोषित डेढ़ करोड़ रुपये की राहत राशि का वितरण आरंभ हो जाएगा।
इसके अलावा प्रत्येक परिवार को 1.09 लाख के मुआवजे की शेष राशि यानी 79.79 हजार रुपये भी जल्द ही दे दिए जाएंगे। गांववासियों के लिए कृषि, बागवानी के उपकरणों और अन्य आवश्यक सामान की सूची भी तैयार की जा रही है। इच्छुक संस्थाएं एसडीएम से संपर्क कर यह सामान प्रभावितों को भेंट कर सकते हैं।
इस मौके पर एडीएम विनय सिंह, पार्वती परियोजना भू अधिग्रहण अधिकारी कुमद सिंह, एसडीएम अश्वनी कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुशील चंद्र, एक्सईएन मैकेनिकल अजय शर्मा, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, बीडीओ एलआर ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कोटला का दौरा किया।