{"_id":"6a3fb5cc43bf9698e40c988b","slug":"koksar-panchayat-cleaned-chandratal-lake-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179985-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कोकसर पंचायत ने की चंद्रताल झील की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कोकसर पंचायत ने की चंद्रताल झील की सफाई
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। विश्व प्रसिद्ध चंद्रताल झील सैलानियों की पहली पसंद बनती जा रही है, लेकिन बढ़ती पर्यटक गतिविधियों के साथ यहां गंदगी का संकट भी गहराने लगा है।
पर्यटकों की ओर से प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा खुले में फेंकने से झील का प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों, हीलिंग हिमालय संस्था और कोकसर पंचायत के सहयोग से शनिवार को चंद्रताल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। झील और आसपास के क्षेत्र से करीब 130 किलोग्राम सूखा कचरा तथा प्लास्टिक की खाली पानी की बोतलें एकत्र की गईं।
कचरे को उचित निष्पादन के लिए कोकसर पहुंचाया गया। हीलिंग हिमालय संस्था की सदस्य अंजलि पटियाल ने बताया कि चंद्रताल जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पर्यटकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कोकसर पंचायत के प्रधान सुनील कुमार और उपप्रधान नवीन आनंद ने बताया कि स्वच्छता अभियान में करीब 30 लोगों ने भाग लिया। अभियान के दौरान छतडू, दादर पुल, बातल और चंद्रताल क्षेत्र में कारोबार करने वाले लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने और पर्यटकों को जागरूक करने की अपील की गई। संवाद