फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Koksar-Kunjam-Losar road restored for small vehicles

Kullu News: छोटे वाहनों के लिए बहाल हुई कोकसर-कुंजम-लोसर सड़क

Wed, 15 Oct 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Koksar-Kunjam-Losar road restored for small vehicles
चालकों को कोसकर और लोसर चेकपोस्ट में करवानी होगी एंट्री
विज्ञापन

कार कैटेगरी के वाहनों को अभी आवाजाही की नहीं होगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद बंद पड़ी कोकसर-कुंजुम-लोसर सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। इससे स्पीति के लोगों के साथ पर्यटकों को राहत मिली है।
अब तक सड़क में केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही छोड़ा जा रहा था। हालांकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार कैटेगरी के वाहनों को अभी इस सड़क में आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही सभी वाहन चालकों को कोकसर और लोसर पुलिस चेकपोस्ट में एंट्री करवाना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि मृकुला हिम अंचल टैक्सी यूनियन के प्रधान विकास जस्पा, जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध, स्पीति के तेंजिन की ओर सड़क को अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग की थी। लोगों की मांग पर उपायुक्त किरण भड़ाना ने कार को छोड़कर सूमो, ट्रैवलर आदि वाहनों के लिए सड़क बहाल होने के आदेश जारी किए। सड़क खुलने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और टैक्सी यूनियन ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना का आभार जताया है। हालांकि सर्दियों के बीच घटते तापमान के चलते उस ओर सफर आसान नहीं है। बहरहाल सड़क बहाल होने से स्पीति घाटी में संपर्क सुविधा और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed