{"_id":"66855e7a64138423e00922fc","slug":"koksar-echoed-with-buddhist-mantras-kullu-news-c-89-1-klu1001-126005-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बौद्ध मंत्रों से गूंजा कोकसर, लामाओं ने सपदक और देवता ड्राबला की पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बौद्ध मंत्रों से गूंजा कोकसर, लामाओं ने सपदक और देवता ड्राबला की पूजा-अर्चना की
Wed, 03 Jul 2024 07:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 03 Jul 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में लामाओ द्वारा सपदक (नाग ) ववं इष्ट देवता ड्राबला पूजा करते।-संवाद
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर में बौद्ध धर्मालंबियों द्वारा सपदक (नाग देवता) के साथ स्थानीय देवता ड्राबला की पूजा की गई। इससे पहले कोकसर के ग्रामीणों ने गांव में स्थापित सपदक का शुद्धिकरण दूध के साथ किया। लवरंग और कोकसर गोंपा के लामाओं ने इसमें हिस्सा लिया।
शुद्धिकरण नियम अनुसार सबसे पहले ग्रामीणों ने कोकसर स्थित प्राकृतिक चश्मे के शुद्ध जल को लाया और इसके बाद लामाओं ने बौद्ध मंत्रों के साथ जल को शुद्ध किया और तीन सपदक (नाग देवता) का बारी-बारी से शुद्धिकरण किया गया। लामाओं के बौद्ध मंत्रों से पूरा माहौल गूंज उठा। वहीं, ग्रामीणों ने देवताओं से आशीर्वाद भी लिया।
लामाओं द्वारा किए गए शुद्धिकरण में महिलाओं व पुरूषों ने हिस्सा लिया। स्थानीय देवता ड्राबला की पूजा के साथ यहां अनुष्ठान वातावरण को शुद्ध किया गया। इसके बाद प्रसाद भी बांटा गया। गोंपा कमेटी के प्रधान फुरबू छेरिंग ने बताया कि सपदक शुद्धिकरण और ड्राबला पूजा के बाद बुधवार को कोकसर में पूजा की गई। इस दौरान कोकसर पंचायत के पूर्व प्रधान अमर चंद, पूर्व उपप्रधान अनिल, समिति सदस्य अंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
..संवाद