{"_id":"68023b3a220121ff07061179","slug":"kisan-sabha-and-apple-producers-association-formulated-a-strategy-for-the-protest-kullu-news-c-89-1-ssml1012-145757-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: किसान सभा और सेब उत्पादक संघ ने बनाई धरने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: किसान सभा और सेब उत्पादक संघ ने बनाई धरने की रणनीति
Sat, 19 Apr 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 19 Apr 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल किसान सभा और हिमाचल सेब उत्पादक संघ की खंड इकाई की संयुक्त बैठक शुक्रवार को निरमंड में हुई। बैठक में 28 अप्रैल को पूरे प्रदेश में होने वाले प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई, जो जमीन से बेदखली, तालाबंदी के खिलाफ और वन अधिकार कानून 2006 को लागू करने की मांग को लेकर होगा।
निरमंड में भी इस दिन सैकड़ों किसान और बागवान प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद और संयुक्त वन अधिकार कानून 2006 की सदस्य वृंदा करात का आभार जताया गया। सेब उत्पादक संघ के राज्य सचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा कि वन अधिकार कानून 2006 के तहत बागवानी और कृषि को कानूनी मान्यता प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को वन विभाग द्वारा जारी किए गए एक पत्र को जन आंदोलन के दबाव में रद्द कर दिया गया है, जो सीपीएम की पहल और आम जनता की जीत है। बैठक में निरमंड खंड के किसान सभा के सचिव दुर्गा सिंह, परमेंद्र ठाकुर, शोभा राम, अनुराज, कांता देवी, मेगा देवी, सतीश, हेमंत, बृज लाल और नेहरू लाल ने भाग लिया।