फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kin of martyrs of 1965, 1971 war honored

1965, 1971 के युद्ध के शहीदों के परिजन किए सम्मानित

Mon, 16 Aug 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kin of martyrs of 1965, 1971 war honored
कुल्लू में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिं? - फोटो : Kullu
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्यों से अहम योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में नित्थर केे शहीद राम चंद की पत्नी हीरा देवी, 1965 के युद्ध में शहीद फतेह सिंह की शहादत पर बिमला देवी को सम्मानित किया। साथ ही खाद्य सुरक्षा सुविधाओं के लिए सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा भवीता टंडन, अभय सिंह गुलेरिया, कृष्ण चंद, राजीव कुमार, प्रेम चंद, शेर सिंह, परस राम, पूर्ण चंद, देव राज, तेज सिंह, मनोहर शर्मा, धनी राम, खेम सिंह, जीत सिंह, असलाम, नीरज, रूप चंद, रवि कुमार, बीर सिंह, जयराम, अमृतपाल, तारा चंद, रजत तथा मदन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड व एनसीसी की टुकड़ियों ने बैंड की धुनों पर भव्य मार्चपास्ट किया। समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, आईटीआई कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, सूत्रधार कला संगम और सूर्य सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, तो यह सब उन वीर सपूतों की वजह से है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देश-प्रदेश में बीते कुछ सालों में बड़ा बदलाव आया है। सहारा योजना के तहत अब तक 14 हजार से अधिक लाभार्थियों को लगभग 31 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत 200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अटल टनल रोहतांग के निर्माण से पर्यटन को पंख लगे हैं। इस दौरान विपिन सिंह परमार की पत्नी शर्मिला परमार, विधायक सुरेंद्र शौरी, कीर्ति शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, युवराज बौद्ध, अमित सूद, समित्रा ठाकुर, गोपाल कृष्ण महंत, मनीषा सूद, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, एसपी गुरदेव शर्मा एवं जिला व सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed