{"_id":"60ec72598ebc3e02720258fd","slug":"kilad-manali-road-closed-due-to-flood-in-madgran-drain-kullu-news-sml3766843140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडग्रां नाले में बाढ़ से किलाड़-मनाली मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मडग्रां नाले में बाढ़ से किलाड़-मनाली मार्ग बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में सोमवार सुबह से ही जारी बारिश से मड़ग्रां नाले में बाढ़ आ गई, जिससे मनाली-किलाड़ सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। इससे लाहौल और पांगी के बीच दिनभर वाहनों की आवाजाही बंद रही। सड़क की जल्द बहाली को लेकर भारी बारिश के बीच सीमा सड़क संगठन के 94 आरसीसी ने सड़क हटाने का काम शुरू कर दिया है।
बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मौसम खुलते ही मड़ग्रां नाले से होकर गुजरने वाली सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। इसी मार्ग में उदयपुर से दो किलोमीटर आगे मिनी मनाली नामक जगह पर भी मलबा आने से सड़क बंद हो गई है। हालांकि यहां से बर्फ हटाने का काम जारी है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे मडग्रां नाले में बाढ़ आ जाने से मनाली-किलाड़ सड़क दिनभर यातायात के लिए बंद रही और यहां लगातार बारिश के चलते नाले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नाले से होकर गुजरने वाली सड़क लाहौल की तिंदी पंचायत की आबादी के साथ समूची पांगी घाटी को जोड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बीच मड़ग्रां नाले से तिंदी के बीच आवाजाही करना जोखिम भरा रहता है। जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर लुढ़कते रहते हैं। सीमा सड़क संगठन के ओसी मेजर दीपक भगत ने बताया कि मिनी मनाली के पास सड़क पर गिरा मलबा हटाने में मशीन लगा दी है। लेकिन मड़ग्रां नाले में सड़क बहाली का काम मौसम खुलने पर ही संभव हो पाएगा।