{"_id":"62b73fc889a4de54e47ec35c","slug":"kharhal-in-kho-kho-dhalpur-school-winner-in-kabaddi-kullu-news-sml413265644","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में खराहल, कबड्डी में ढालपुर स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में खराहल, कबड्डी में ढालपुर स्कूल विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा खंड कुल्लू-2 के 450 स्कूली खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल (किंजा) में छात्र वर्ग की खंडस्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।
तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन के रोचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता का खिताब अपने स्कूल के नाम करने के लिए खूब पसीना बहाया। खराहल स्कूल में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) हराया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस को मात दी। बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्टी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर, वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भल्याणी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्टी को शिकस्त दी। खराहल विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य ने कहा कि कोरोना के मुश्किल दौर के बाद खेलकूद प्रतिस्पर्धा में स्कूली खिलाड़ियों ने जोश दिखाया है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। इस दौरान ग्राम पंचायत बंदल के प्रधान गोपाल, चताणी प्रधान शेर सिंह, ग्राहण प्रधान देवी फुचोंग, बीडीसी लालचंद आदि मौजूद रहे।