फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Keylang-Udaipur highway, blocked due to flooding in the Rangve Nallah, restored after three and a half hours.

Kullu News: रांगवे नाले में बाढ़ से केलांग-उदयपुर बंद हाईवे साढ़े तीन घंटे बाद बहाल

Sat, 18 Jul 2026 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Jul 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
Keylang-Udaipur highway, blocked due to flooding in the Rangve Nallah, restored after three and a half hours.
केलांग-उदयपुर मार्ग ​स्थित रांगवे नाले में आई बाढ़ के बाद तैनाती बीआरओ की मशीनरी।संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में रांगवे नाले में आई बाढ़ से बंद केलांग-उदयपुर हाईवे यातायात के लिए साढ़े तीन घंटे बाद बहाल हो गया। शुक्रवार शाम 4:40 बजे सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और फल और सब्जियों से लदे वाहन और यात्री बसें बीच रास्ते में फंस गईं। रात 8 बजे बीआरओ ने मार्ग बहाल किया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज धूप के कारण ग्लेशियर पिघलने से नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिससे सड़क पर मलबा और पानी आने से यातायात बाधित हो गया। सब्जी सीजन के बीच सड़क बंद होने से किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जाहलमा नाले की समस्या पहले से बनी हुई है और फिलहाल वहां अस्थायी मार्ग से आवाजाही हो रही है। अब रांगवे नाले में आई बाढ़ ने 14 पंचायतों के लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालांकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मशीनरी भेजकर लोगों को राहत दी है। बीआरओ 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस ने बताया कि रांगवे नाले में बाढ़ आने से सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही मशीनरी को मौके पर भेजा गया। जलस्तर कम होते ही सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed