{"_id":"68bb1b3d15de39e5000273dd","slug":"kashmirs-muzaffar-cried-a-lot-after-seeing-his-brothers-body-in-pieces-kullu-news-c-89-1-klu1002-156302-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टुकड़ों में भाई का शव देख खूब रोए कश्मीर के मुजफ्फर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टुकड़ों में भाई का शव देख खूब रोए कश्मीर के मुजफ्फर
Fri, 05 Sep 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में भुस्खलन की चपेट में आए मकान से लापता की तलाश में जुटी एनडीआरएफ
बोले- बहुत मिलनसार था उनका छोटा भाई, हर इंसान को बनाता था दोस्त
सर्च अभियान में पहले टांगें, फिर मिला धड़ और सिर का हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन में दबे लोगों के शव टुकड़ों में मिल रहे हैं। किसी का सिर नहीं है तो किसी का धड़ तो किसी के टांग और बाजू अलग-अलग मिल रहे हैं।
कश्मीर के मुजफ्फर अपने छोटे भाई साजद अहमद वाणी का शव अलग-अलग हिस्सों देखकर खूब रोए। साजद जम्मू-कश्मीर के शोधगुल, तहसील कंगन, जिला बांदीपुर के रहने वाले थे। रोते-बिलखते बड़े भाई मुजफ्फर ने कहा कि उनका छोटा भाई मिलनसार था। वह हर आदमी को दोस्त बनाता था लेकिन कभी नहीं सोचा था कि वह इस हाल में देखने को मिलेगा। सर्च अभियान के दौरान पहले साजद का टांगों का हिस्सा बरामद हुआ। इसके बाद धड़ और सिर का हिस्सा मिला। एक साइड का बाजू नहीं मिल पाया है। मुजफ्फर लाहौल-स्पीति जिले में काम करते हैं जबकि मृतक साजद कुल्लू के अखाड़ा बाजार में काम करता था। मुजफ्फर का कहना है कि कुल्लू में उनके छोटे भाई साजद को हर कोई जानता था और काम के लिए उसका मोबाइल नंबर भी शहर के अधिकतर दुकानदारों और लोगों के पास था।
गौरतलब है कि अखाड़ा बाजार में दो स्थानों पर हुए मलबे में 8 लोग मलबे में दबे थे। इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इनमें पहले हुए भूस्खलन के स्थान पर 2 लोग मलबे में दबे हैं। दूसरे स्थान पर हुए भूस्खलन में 6 लोग मलबे में दब गए थे। इनकी तलाश के लिए शुक्रवार को सुबह से चले रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एक महिला का शव टुकड़ों में बरामद हो चुका है। साजिद और राशिद का शव भी टुकड़ों में मिला है।
विज्ञापन
--