{"_id":"57dec8054f1c1b1d0aa82491","slug":"kardar-assocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक के लिए नहीं मिला न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक के लिए नहीं मिला न्योता
कुल्लू
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
अराध्य बिजली महादेव
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए महज 20 दिन शेष रह गए हैं। उत्सव की तैयारियों को लेकर शिमला में प्रदेश स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक होनी है। लेकिन इस बार यह मीटिंग बिना देवी देवी कारदार संघ के होने जा रही है। आमतौर पर इस बैठक में देवी देवता कारदार संघ के प्रतिनिधि शामिल होते आ रहे हैं। कारदार संघ के यह प्रतिनिधि दशहरा उत्सव में देवताओं व देवलुओं को होने वाली परेशानियों को सरकार के समक्ष रखते थे। दशहरा उत्सव की मीटिंग में कारदार संघ को ही न बुलाए जाने को लेकर कारदार संघ में नाराजगी है।
विज्ञापन
गौर रहे कि रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण के पक्ष में जिला देवी देवता कारदार आया है। कारदार संघ ने साफ तौर पर कहा था कि देव संस्कृति और देव परंपरा के साथ बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने वालों का देवसमाज विरोध करेगा। कारदार संघ ने साफ किया था कि सरकार आखिर क्यों हिंदू मंदिरों को ही अधिग्रहण कर निशाना बनाती है। गुरुद्वारों व मस्जिदों पर सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती? रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण मामले को सरकार फिलहाल किसी प्रकार से ढील देने के मूड में नहीं है। इसलिए कारदार संघ को दशहरा उत्सव पर होने वाली प्रदेश स्तर की बैठक से बाहर रखा गया है। उधर, जिला देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने जिला कारदार संघ को हर साल राज्य स्तरीय बैठक के लिए बुलाया जाता था, लेकिन इस बार उन्हें बैठक की कोई भी जानकारी नहीं दी है और और न ही बुलाया गया है।
विज्ञापन