{"_id":"6646316980107b24c707eb94","slug":"kangana-ranaut-on-congress-in-dalash-anni-himachal-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत बोलीं- किसी कार्टून नेटवर्क के हाथों इतने बड़े देश की कमान नहीं दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangana Ranaut: भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत बोलीं- किसी कार्टून नेटवर्क के हाथों इतने बड़े देश की कमान नहीं दें
Thu, 16 May 2024 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी/दलाश (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी/दलाश (कुल्लू)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 May 2024 09:47 PM IST
सार
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने आनी में चार नुक्कड़ सभाओं के दौरान कहा कि किसी कार्टून नेटवर्क के हाथों इतने बड़े देश की कमान नहीं देंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत
- फोटो : Kangana Ranaut Meta Handle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपुओं की गैंग क्या विकास करेगी। किसी कार्टून नेटवर्क के हाथों इतने बड़े देश की कमान नहीं देंगे। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने गुरुवार को आनी में चार नुक्कड़ सभाओं के दौरान कही।
विज्ञापन
श्वाड, दलाश, खुन्न में उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ठगों की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गौरवान्वित हुआ है। देश नंबर 1 की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सम्मान दिया है। एक आदिवासी माता देश की राष्ट्रपति हैं, जिससे महिलाओं का मान बढ़ा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंडी से कांग्रेस पार्टी से सांसद प्रतिभा सिंह बताएं कि उन्होंने मंडी के लिए क्या किया। प्रतिभा सिंह ने स्वयं बयान दिया था कि कांग्रेस सरकार ने कोई काम नहीं किया। जो भी कार्य किया, वह भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि सांसद बनते ही वह विधायक लोकेंद्र कुमार के साथ मिलकर आनी विस क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जलोड़ी टनल और एनएच-305 को चौड़ा करवाने के लिए वचनबद्ध रहेंगी।
विज्ञापन