फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kamlesh becomes president of Banjar Mela Committee

Kullu News: बंजार मेला कमेटी के अध्यक्ष बने कमलेश

Fri, 19 Apr 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh becomes president of Banjar Mela Committee
जिला स्तरीय बंजार मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी और कारकून।
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में देवता श्रृंगा ऋषि के सम्मान में जिला स्तरीय मेला मई के तीसरे सप्ताह में मनाया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष बैठक हुई। बंजार में आयोजित बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

मेला कमेटी में पंचायत समिति सदस्य कमलेश ठाकुर को अध्यक्ष और देवता श्रृंगा ऋषि समिति चैहणी के सदस्य इंद्र देव शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मेला कमेटी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को उपसमितियों का गठन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय बंजार मेला मई में मनाया जाएगा। इसमें जिला कुल्लू और उपमंडल बंजार की संस्कृति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति का गठन कर दिया गया है और जल्द उपसमितियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि बंजार मेले में आदर्श आचार संहिता का बखूबी पालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed