फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Joint team engaged in matching trees cut in 5000 hectare forest area

Kullu News: 5000 हेक्टेयर वन क्षेत्र में काटे गए पेड़ों के मिलान में जुटी संयुक्त टीम

Thu, 22 Aug 2024 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Joint team engaged in matching trees cut in 5000 hectare forest area
कुल्लू। विधायक सुरेंद्र शौरी ने बंजार वन मंडल के शुराग-शिल्ह जंगलों में अवैध कटान के आरोप लगाने के बाद वन निगम और वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में वन विभाग ने ठेकेदार पर मामला दर्ज करवा दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। वन विभाग और वन निगम की संयुक्त टीम अब कटान के लिए चिह्नित किए गए पेड़ों का मिलान कर रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शुराग-शिल्ह जंगलों में वन निगम को सूखे हुए करीब 900 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी। वहीं, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी ने 400 पेड़ों को अवैध रूप से काटने का आरोप लगाया है। अब वन विभाग 5,000 हेक्टेयर में फैले जंगल में चिह्नित किए गए 900 पेड़ों का मिलान कर रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि वन निगम के ठेकेदार ने चिह्नित पेड़ों को ही काटा है या फिर अधिकारियों-कर्मियों की मिलीभगत से हरे-भरे पेड़ों को काटा गया।
विज्ञापन

वन विभाग और वन निगम के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम पेड़ों की मिलान में जुटी हुई है। जांच के बाद क्या सामने आता है, इसका सभी को इंतजार है। विधायक के आरोप के आधार पर पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5,000 हेक्टेयर में फैले जंगल में वन विभाग और वन निगम की टीम संयुक्त रूप से मामले की छानबीन कर रही है। इसमें जिन पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई क्या उन्हीं पेड़ों को काटा गया हैं, उनका मिलान कर पता लगाया जा रहा है।
-संदीप शर्मा, अरण्यपाल, वन विभाग, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed