{"_id":"67702cafdbe6356c7a0b8471","slug":"jeep-fell-on-the-road-driver-died-kullu-news-c-89-1-klu1001-137938-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भ्रैंण सड़क पर गिरी जीप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भ्रैंण सड़क पर गिरी जीप, चालक की मौत
Sat, 28 Dec 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
वाहन में सवार एक महिला घायल, दोपहर बाद सड़क में पेश आया हादसा
पुलिस ने शुरू की छानबीन, घायल का कुल्लू अस्पताल में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के तहत आने वाली भ्रैंण सड़क पर शनिवार को एक जीप दुर्घटना का शिकार हो गई है। घटना में जीप चालक की मौके पर मौत हो गई है। भ्रैंण सड़क के जीरो पॉइंट के समीप एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
जीप में चालक के साथ एक महिला भी सवार थी। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है।
सड़क से काफी नीचे गिरने के कारण चालक की मौत हो गई। हालांकि, हादसा कैसे हुआ, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बहरहाल, सूचना मिलने के बाद कुल्लू पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान हरीश 23, निवासी टापरूबाई, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। गौर रहे कि निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से सड़क में हादसों की भी आशंका बनी हुई है।
इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
--