{"_id":"640f61d6258bee5d5d0165a6","slug":"jbt-trainees-tandi-rocked-on-shimla-nati-kullu-news-c-19-1-87071-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जेबीटी प्रशिक्षुओं ने शिमला नाटी पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जेबीटी प्रशिक्षुओं ने शिमला नाटी पर मचाया धमाल
Mon, 13 Mar 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तांदी के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते प्रशिक्षु
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) तांदी में रविवार को सालाना समारोह मनाया गया। समारोह में जेबीटी प्रशिक्षुओं ने शिमला नाटी पर खूब धमाल मचाया।
डाइट के सालाना समारोह में जिला परिषद सदस्य वीना देवी मुख्यातिथि और वारपा वार्ड की बीडीसी सदस्य भावना देवी विशेष अतिथि मौजूद रहीं। समारोह की शुरुआत जेबीटी प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने शिमला नाटी, कुल्लवी, पंजाबी और लाहौली नृत्य पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इससे पहले डाइट के प्रधानाचार्य सुरेश कटोच ने संस्थान की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि वीना देवी ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थी जीवन की रीढ़ की हड्डी है।
विज्ञापन
प्रशिक्षु प्रशिक्षित होकर आगामी समय में बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करेंगे। इस दौरान उन्होंने सालभर की गतिविधियों में मेधावी रहे प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। सुरजीत और रजनी को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का खिताब मिला।
इसके अलावा अनामिका, रजनी, सुशील, गौरव, चंचल, अनीता, विशाल, तनवी, स्मृति, गौरव राणा, रोहन, डिंपल, रीतिश, योगेश, गौरव, प्रिया, कर्ण, विशाल, रोहन, राकेश, कल्पना, सुरजीत, नेहा, मंजूला, रजनी ठाकुर, उर्मिला, स्मृति शर्मा, किरण, पूनम और पूर्णिमा को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल सहगल, वरिष्ठ पीजीटी अध्यापक प्रताप चंद, प्रेमजीत आदि उपस्थित रहे। संवाद
000