फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jated becomes champion after defeating Aani in Kho-Kho.

Kullu News: खो-खो में आनी को हराकर जटेड चैंपियन

Sun, 30 Aug 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Jated becomes champion after defeating Aani in Kho-Kho.
आनी के च्वाई में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीम मुख्याति​थि के साथ। स्रोत : स्कू
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला च्वाई में खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कोहिला हाई स्कूल जटेड ने खो-खो के फाइनल में आनी को हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के 324 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कबड्डी के सेमीफाइनल कोठी और श्वाड स्कूल तथा पीएम श्री आनी और डिगेड स्कूल के बीच खेले गए। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मार्च पास्ट में मेजबान च्वाई स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिक्षक पंकज गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं। कार्यक्रम प्रभारी रोशन लाल और भुवनेश्वर ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे और इसके बाद प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। स्कूल के उपप्रधानाचार्य हरीश ठाकुर ने बताया कि समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य डॉ. सुनील कुमार मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed