फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Japanese fruit sold for Rs 135 per kg in Bhuntar market

Kullu News: भुंतर मंडी में 135 रुपये किलो बिका जापानी फल

Sat, 08 Nov 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Japanese fruit sold for Rs 135 per kg in Bhuntar market
अच्छे दाम मिलने सैकड़ों बागवानों के खिले चेहरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर सब्जी मंडी में शुक्रवार को जापानी फल 135 प्रति किलो बिका। पिछले कुछ दिनों में जापानी फल की कीमतों में आई तेजी से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।
हालांकि इस बार सेब, नाशपाती के साथ अनार के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा है मगर जापानी फल के उम्दा रेट मिलने से बागवान गदगद हैं। सबसे उम्दा उत्पादन लगघाटी में हुआ है।
विज्ञापन

लगघाटी के बागवान प्रेम ठाकुर ने बताया कि जापानी फल के दामों में अब थोड़ी तेजी आई है जिससे बागवानों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि फसल की गुणवत्ता अच्छी होने के बावजूद शुरू में रेट कम मिल रहे थे लेकिन अब मांग बढ़ने लगी है। स्थानीय मंडी में पिछले हफ्ते तक जापानी फल 90 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा था। ठंड बढ़ने और आपूर्ति सीमित होने के चलते इस बार दामों में सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती अंकित चौधरी, वीर सिंह और सोहन सिंह ने बताया कि जापानी सीजन अब अंतिम दौर में है लेकिन दाम में लगातार उछाल आया है। उन्होंने कहा कि देश की मंडियों में जापानी की अच्छी खासी मांग है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed