फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Japanese fruit is becoming an alternative to apple for gardeners

Kullu News: बागवानों के लिए सेब का विकल्प बन रहा जापानी फल

Wed, 24 Dec 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 24 Dec 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
Japanese fruit is becoming an alternative to apple for gardeners
कुल्लू। जिले के बागवानों के लिए जापानी फल सेब का विकल्प बन गया है। जापानी फल न केवल सेब से पहले तैयार हो रहा है बल्कि सेब के दोगुना अधिक दामों में सब्जी मंडियों में बिक रहा है। बागवानों का अब लगातार जापानी फल की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है। निचले इलाकों में जापानी फल अब मुख्य फसल बन चुकी है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि कुल्लू में तैयार होने वाले जापानी फल की बाहरी राज्यों में ऐसी मांग है कि सब्जी मंडी में व्यापारी इसे महंगे दामों पर खरीदते हैं। कई व्यापारी बगीचों में ही पेड़ों पर जापानी फल का सौदा करते हैं। कुल्लू जिला में इस बार भी करीब 20 फीसदी जापानी फल व्यापारियों ने बगीचों में ही खरीदा। कई बागवानों ने जापानी फल से अपनी आर्थिकी मजबूत की है। कुल्लू वर्तमान में जापानी फल उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां लगभग 404 हेक्टेयर क्षेत्र में जापानी फल की पैदावार हो रही है। कुल्लू जिला में निचले क्षेत्र हुरला, थरास, बजौरा, भुंतर, गड़सा, शमशी-मौहल, लगघाटी के डुघीलग क्षेत्र, छुरला, बंजार, सैंज आदि क्षेत्रों में जापानी फल की पैदावार हो रही है। लगघाटी में सबसे अधिक जापानी फल की पैदावार हो रही है। ऐसे में अब इस क्षेत्र को जापानी फल के लिए पहचान बन चुकी है। बागवान प्रेम ठाकुर, खुशाल ने कहा कि जापानी फल की गुणवत्ता और औषधीय गुणों के चलते बाजार में अच्छी मांग होने से किसानों को भी बेहतर दाम मिल रहे हैं। सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि जापानी के प्रति बागवानों का रुझान बढ़ा है। जापानी फल के 300 रुपये तक दाम बागवानों को मिल रहे हैं।
विज्ञापन




1406 मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान
जिले में इस साल 1406 मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। भुंतर सब्जी मंडी में इन दिनों कम मात्रा में जापानी फल आ रहा है। दिसंबर माह के अंत में कुल्लू जिले में जापानी फल का सीजन सिमटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं फायदे
जापानी फल एक अत्यंत पौष्टिक, स्वादिष्ट और औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन ए, सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हृदय, पाचन, त्वचा, आंखों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभकारी हैं। नियमित रूप से पका हुआ जापानी फल खाने से शरीर को ऊर्जा, रोगों से सुरक्षा और सौंदर्य दोनों मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed