फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jam will not hurt due to the construction of Bajaura-Bhuntar double lane bridge

बजौरा-भुंतर डबललेन पुल बनने से नहीं सताएगा जाम

Sun, 13 Mar 2022 09:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
Jam will not hurt due to the construction of Bajaura-Bhuntar double lane bridge
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। देश-विदेश के सैलानियों, स्थानीय किसानों-बागवानों समेत आम जनता के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें भुंतर बैली ब्रिज पर घंटों देर तक जाम में फंसने से जल्द निजात मिलेगी, क्योंकि भुंतर पहुंचने के लिए बजौरा के पास वैकल्पिक डबललेन पुल बन रहा है। इसका काम अप्रैल में पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
पुल तैयार होने से भुंतर बैली ब्रिज पर दबाव कम हो जाएगा। बजौरा-भुंतर वैकल्पिक डबललेन पुल बनने के तुरंत बाद भुंतर बैली ब्रिज की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। राज्य राजमार्ग के अधिकारियों के अनुसार इस भुंतर बैली ब्रिज के डबललेन के लिए भी डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है। इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। हाथीथान के समीप फोरलेन का थोड़ा सा पैच जैसे ही बनकर तैयार हो जाता है तो भुंतर ब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके निर्माण से पूर्व बजौरा बाईपास पर फोरलेन पुल यातायात के लिए खुलना जरूरी है, जो फोरलेन निर्माण अधिकारियों के अनुसार अप्रैल में यातायात के लिए शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि बजौरा के समीप फोरलेन पर डबललेन पुल का निर्माण का कार्य जोरों पर है। किसान व बागवान हेम राज, सुरेश, योगराज ने बताया कि वर्तमान में भुंतर बैली पुल पर हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। इससे घंटों तक जाम लगा रहता है। अब ऐसे में किसानों-बागवानों की फसल समय पर मंडी में पहुंच नहीं पहुंच पाती है। जिससे फसलों के दाम कम मिलते हैं। संवाद
विज्ञापन

भुंतर के छोटे पुल से गुजरेंगे दो पहिया वाहन
भुंतर में पैदल चलने के लिए लोक निर्माण विभाग का एक पैदल पुल है। अगर भुंतर बैली ब्रिज का कार्य आरंभ होता है तो इस छोटे पुल पर दो पहिया वाहनों के लिए अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। इससे लोग पर्यटन स्थल कसोल, मणिकर्ण समेत अन्य स्थानों के लिए जा सकेंगे। इसका फायदा सैलानियों को मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने बताया कि भुंतर बैैली ब्रिज राज्य राजमार्ग के अधीन है, जो काफी साल पहले बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल को जल्द डबललेन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी तक आसानी से पहुंचेगी फसल, मिलेंगे अच्छे दाम
बजौरा-भुंतर डबललेन पुल पर यातायात शुरू होते ही भुंतर बैली ब्रिज पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इससे हजारों किसानों-बागवानों की फसल समय पर सब्जी मंडी भुंतर पहुंच जाएगी। इससे किसानों-बागवानों को फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे।
रोजाना हजारों की संख्या में गुजरते हैं वाहन
भुंतर बैली ब्रिज पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में बड़े-छोटे वाहनों की आवाजाही रहती है। यह पुल पर्यटन स्थल कसोल व मणिकर्ण पहुंचने के लिए भी अहम है। पुल पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इससे पुल के दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतारें लग जाती हैं। इसमें ज्यादा परेशानी सैलानियों, किसानों-बागवानों को उठानी पड़ती है। इस बैली ब्रिज के साथ ही सब्जी मंडी बनी हुई है।

अप्रैल में बनकर तैयार होगा बजौरा बाईपास : डीसी
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बजौरा-भुंतर बाईपास डबललेन पुल अप्रैल में वाहनों की आवाजाही के लिए बनकर तैयार हो जाएगा। इसका सैलानियों, किसानों-बागवानों और आम जनता को लाभ मिलेगा। इस डबललेन पुल पर यातायात शुरू होते ही भुंतर बैली ब्रिज को डबललेन करने का निर्माण कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पुल की समस्या के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed